Raipur

CG : फेसबुक पर भेजे फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर लड़की ने WhatsApp कॉल पर दे दिया झांसा, 28 लाख की ठगी के बाद उड़े होश

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 28 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

मिली जानकारी के अनुसार, “अमृत ट्रेडिंग” के संचालक मोहिंदर पाल सिंह खुराना को एक अज्ञात युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बातचीत आगे बढ़ी तो युवती ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को शेयर बाजार की एक्सपर्ट बताते हुए मुनाफे का लालच दिया।

HDFC अकाउंट में जमा कराए 28 लाख रुपए

युवती ने खुराना को भरोसे में लेकर उन्हें एक HDFC बैंक खाते में किस्तों में करीब 28 लाख रुपए जमा कराने को कहा। रकम जमा कराने के बाद जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो युवती ने व्हाट्सएप पर सिर्फ एक मैसेज भेजा –

“आपके साथ ठगी हो चुकी है।”


FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहिंदर पाल सिंह खुराना ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि यह एक साइबर फ्रॉड गैंग का हिस्सा हो सकता है, जो फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को शेयर ट्रेडिंग, बिटकॉइन और निवेश के नाम पर फंसाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : बकाया बिल की टेंशन खत्म, मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, जानें किसे मिलेगा लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

1 of 56