Durg

Big Breaking News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED की दबिश, कर रही है जांच, CRPF के जवान भी मौजूद

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है दरअसल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंची है और घर में जांच का रही है।

भूपेश बघेल के कार्यालय से किया गया ट्वीट

वहीं ED की टीम की दबिश के बाद भूपेश बघेल के कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

पहले भी दबिश दे चुकी है ED

आपको बता दें कि, ED की टीम पहले भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर दबिश दे चुकी है। ED की टीम ने भूपेश घायल के साथ-साथ उनके कई करीबियों के घर भी छापा मारा था। इस दौरान भूपेश बघेल के समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल के समर्थकों ने अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी की थी और बाद में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दुर्ग : जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला…

CG News : स्कूल में तांत्रिक पूजा से हड़कंप, क्लासरूम के बाहर मिली तंत्र-मंत्र की सामिग्री, आगजनी भी की गयी ….

दुर्ग : स्कूल में तांत्रिक पूजा का कथित मामला सामने आया है। मामला छत्तीसगढ़ के…

1 of 13