Raigarh

CG Road Accident : यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल, 7 की हालत नाजुक

रायगढ़ : धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। इनमें 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेजपुर के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य 7 घायलों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

1 of 11