Kondagaon

CG News : पारिवारिक विवाद के बाद पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, पुलिस ने बचाई जिंदगी

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद नशे में पति हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर करीब 2 घंटों तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक का नाम संतोष कोर्राम है। वह नशे का आदी है। करीब दो साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली।

संतोष मजदूरी करता है। समझाइश के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित हाईवोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तहसीलदार मनोज रावटे के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संतोष कोर्राम टावर पर काफी ऊंचाई पर था, इसलिए टीम ने बिना जल्दबाजी के उससे बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने उसे शांत रहने और सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी संतोष कोर्राम से बातचीत कर किसी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की अपील की। काफी देर तक समझाने के बाद संतोष कोर्राम नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और राजस्व टीम की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

संतोष कोर्राम के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस, प्रशासन और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने संतोष कोर्राम को भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठाने और विवाद होने पर बातचीत से समस्या का समाधान करने की समझाइश दी। तहसीलदार मनोज रावटे ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद संतोष कोर्राम टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

1 of 6