Raipur

CG Crime : पुलिसकर्मी के घर चोरी, रात गश्त पर गया था आरक्षक, ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए चोर

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला सामने आया है। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल के घर चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात के वक्त आरक्षक रात्रिगस्त के लिए थाने गया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, दीपक पटेल की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन के मौके पर गांव गए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। रात्रि गस्त से वापस लौटने पर आरक्षक को घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखने पर अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखी नकदी व जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की वारदात की जांच के लिए FSL, डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 155