Janjgir - Champa

CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो निरीक्षकों की नई पदस्थापना

जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस में प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने 26 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर और निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव की नई पदस्थापना की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर वर्तमान में चौकी नैला के प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। उन्हें अब यातायात शाखा, जांजगीर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, जो वर्तमान में रिजर्व केंद्र जांजगीर में पदस्थ थे, उन्हें चौकी नैला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और पालन के लिए भेजी गई है। इस बदलाव के बाद नैला चौकी की कमान अब निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव संभालेंगे, जबकि निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर यातायात शाखा जांजगीर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 16