Sarguja

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए के मकान में युवक की खून से लथपथ लाश मिली, जबकि उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है। पुलिस के अनुसार, मोहन पैकरा और महिमा सिदार लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अलग-अलग जगहों पर किराए के मकानों में साथ रह चुके थे। वर्तमान में दोनों सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे।

रक्षा बंधन पर घर जाने की बात को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रक्षा बंधन के मौके पर महिमा अपने घर जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। विवाद के बाद मोहन की खून से लथपथ हालत में लाश मिली। घटना के बाद महिमा ने भी कथित तौर पर धारदार वस्तु से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवती ने पुलिस को क्या बताया?

पुलिस को दिए अपने प्रारंभिक बयान में युवती ने बताया कि उसके साथ रह रहे युवक ने कथित तौर पर खुद अपना गला काट लिया था। युवक को खून से लथपथ हालत में देखने के बाद उसने भी अपना गला काट लिया। हालांकि, पुलिस युवती के इस बयान के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

10 साल से साथ रहने की जानकारी

बताया जा रहा है कि दोनों करीब 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर साथ रह चुके थे। उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस युवती के बयान के साथ-साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाया या फिर उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।…

1 of 17