Raipur

CG News : सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो को शोकॉज, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में कार्रवाई, एसीबी ने दर्ज किया था केस

रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने अलग-अलग मामलों में तीन आबकारी उप निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को निलंबित किया गया है। वहीं दो अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।

आबकारी आयुक्त के आदेश के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक और तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ग्राम अरकार में जब्त शराब की पेटियों की जांच के दौरान बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच की गई। इसमें निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में शराब बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इस मामले में उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

इसी तरह पी. माधव राव, तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन पर देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने दोनों अधिकारियों से सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। जवाब मिलने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146