Raipur

CG: बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को किया सावधान

रायपुर:- मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के मुताबिक एक वेलमार्ट लो प्रेशर एरिया पश्चिम बंगाल के क्षेत्र के आसपास में बना हुआ है, जो आगामी 12 घंटे में इंटेंसिफाई होकर डिप्रेशन के रूप में बढ़ने की संभावना है. डिप्रेशन के रूप में तब्दील होने के बाद इसका असर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक दिखेगा.

बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट

डीप डिप्रेशन की वजह से 1 से 2 स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर एक ही दिन में 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की मानें तो रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे जिसकी वजह से मौसम में हल्की ठंडकता बनी हुई है. इस सिस्टम का असर प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने जताई संभावना

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने कहा, “आज की स्थिति में एक वेलमार्ट लो प्रेशर एरिया जो है पश्चिम बंगाल के क्षेत्र के आसपास में बना हुआ है. आगामी 12 घंटे में इंटेंसिफाई होकर डिप्रेशन के रूप में बनने की संभावना है. डिप्रेशन बनने के बाद पश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से आज से लेकर आने वाले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है. बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक मुख्य रूप से रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा इन जगहों के साथ ही इससे लगे हुए क्षेत्र में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए एक दो जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही कुछ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

शुक्रवार और शनिवार को रायपुर सहित एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के बाद मानसून की एक्टिविटी कम होने की संभावना है. लेकिन शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है.

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143