Uttar Pradesh

पति बना दरिंदा! पत्नी को पता चला 7 महीने का कांड तो कर दी हत्या, नदी में जाकर फेंका शव

उत्तरप्रदेश :- लखनऊ की एक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहां पर एक शादीशुदा कार ड्राइवर को अपनी ही एक सवारी से प्यार हो गया. लेकिन इस प्यार के बीच ड्राइवर की पत्नी रोड़ा बन रही थी. ऐसे में ड्राइवर और प्रेमिका ने मिलकर एक खतरनाक साजिश रची. पहले दोनों ने मिलकर पत्नी की हत्या की और फिर उसका शव गोमती नदी में जाकर फेंक दिया.

हत्या के बाद आरोपी पति ने लिखवाई शिकायत

मामला यह है कि लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में आरोपी उमेंद्र सिंह प्रताप (31) ने अपनी प्रेमिका आरती वर्मा (31) के साथ मिलकर पत्नी अंजलि सिंह का मुंह और गला दबाकर मर्डर कर दिया. इसके बाद शव को कार से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि उमेंद्र ने पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. हालांकि, पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा

31 जुलाई को इटौंजा पुलिस स्टेशन इलाके में गोमती नदी से एक अज्ञात शव मिला. इसके बाद परिजनों ने मृतका की पहचान अंजलि के तौर पर कर ली. वहीं, मृतका के भाई ने रहीमाबाद पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 61(2) (आपराधिक साजिश), 103(1) (हत्या) और 238 (सबूतों के साथ छेड़छाड़, गलत जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज करवा दिया. दूसरी तरफ पुलिस की सर्विलांस और तकनीकी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

अफेयर के बारे में पता चला गया था पत्नी को

एक अगस्त की रात को अड़ौरा मोड़ के पास उमेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. फिर पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी अंजलि को आरती वर्मा नाम की महिला के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता चला गया था. इस रिश्ते पर मेरी पत्नी कई बार आपत्ति जता चुकी थी. वहीं, इस बाधा को दूर करने के लिए उमेंद्र ने आरती के साथ मिलकर 30-31 जुलाई की रात अंजलि का गला दबाकर मर्डर कर दिया और फिर उसे लेकर नदी में फेंक दिया. उमेंद्र आगे बताया कि शव को नदी में फेंकने के बाद वह घर पर आया और उसने अलमारी से गहने हटा दिए ताकि ऐसा लगे कि वह घर छोड़कर चली गई और ये गहने आरती को दे दिए.

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

1 of 28