Janjgir - Champa

CG: दो नाबालिग ने पहले बाइक सवार से मांगी लिफ्ट, फिर उतारा मौत के घाट, ये है पूरा मामला

जांजगीर चांपा:- रविवार रात साढ़े 10 बजे के आसपास की घटना है. चांपा जा रहे एक व्यक्ति को दो नाबालिगों को लिफ्ट देना भारी पड़ गया. दोनों लड़कों ने ना सिर्फ उसके साथ लूटपाट की बल्कि कई बार चाकुओं से मारकर उसे अधमरा कर दिया. जिस समय ये घटना हुई उस दौरान रास्ते से कई लोग गुजर रहे थे, उन्होंने ही तुरंत पुलिस को सूचना दी. लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी.

लूट के इरादे से दोनों लड़कों ने मांगी थी लिफ्ट

जांजगीर चांपा एएसपी डॉ यूलैण्ड यार्क ने घटना के बारे में बताया. मृतक का नाम राजेश सूर्यवंशी है, जो खोखरा गांव का निवासी है. राजेश चांपा क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में चौकीदार का काम करता है. घटना वाले दिन रात को अपनी ड्यूटी करने बाइक से आ रहा था. इसी दौरान चांपा से 6 किलोमीटर पहले जांजगीर नहर पुल के पास रास्ते में दो नाबालिग लड़कों ने उससे लिफ्ट मांगी. बच्चों की मदद करने के लिए राजेश ने बाइक रोकी. लेकिन दोनों लड़कों ने लूट की नीयत से लिफ्ट मांगी थी.

आगे सुनसान क्षेत्र में लड़कों ने राजेश को रुकवाया. चाकू की नोक पर पहले पैसों की मांग की, नहीं देने पर रुपये और मोबाइल लूट लिया. चाकू देखकर घबराया राजेश इधर उधर भागने लगा लेकिन लूटपाट के बाद पहचान उजागर ना हो जाए इसलिए दोनों लड़कों ने कई बार चाकू मारकर राजेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद लोगों की भीड़ बढ़ती देख दोनों आरोपी फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी.

दोनों नाबालिग पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले

एएसपी ने आगे बताया कि रात लगभग 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे चाकू से मारा गया है. तुरंत पुलिस पहुंची. घायल को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17