नई दिल्ली :- महंगाई के इस दौर में सोना-चांदी खरीदना आसान नहीं है। लेकिन शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर लोगों को गहनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में खरीदारी से पहले कीमतों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। 03 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, आज दोनों कीमती धातुओं के दाम में मामूली बदलाव देखने को मिला है।
सोने की कीमतों में मामूली गिरावट
सोने के भाव में आज सिर्फ मामूली अंतर आया है। 02 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो 3 अगस्त को घटकर 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी कीमत में सिर्फ 10 रुपये की गिरावट हुई है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी करीब 10 रुपये का ही बदलाव देखने को मिला है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
देश में आज 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,08,300 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,240 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में सोने के यही भाव दर्ज किए गए हैं। वहीं मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट सोना 1,08,150 रुपये, 22 कैरेट 1,32,190 रुपये और 24 कैरेट 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम (Gold Rate Today) सबसे ज्यादा रहे। जहां 24 कैरेट सोना 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी के भाव में भी मामूली बदलाव
चांदी की कीमतों में भी ज्यादा हलचल नहीं रही। 02 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,35,000 रुपये था जो आज घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। यानी चांदी की कीमत में सिर्फ 100 रुपये की कमी आई है। इससे खरीदारों को मामली राहत मिली है और बाजार में स्थिरता बनी हुई है।
गहने खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए। हमेशा हॉलमार्क वाला सोना खरीदें और बिल में 6 अंकों वाला HUID कोड जरूर देखें। चांदी खरीदते समय भी बीआईएस हॉलमार्क पर ध्यान दें। 925 स्टर्लिंग सिल्वर को अच्छी गुणवत्ता वाली चांदी माना जाता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले शुद्धता की जांच बहुत जरूरी है।











































