Koriya

CG Crime : अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज आरोपियों ने महिला का किया अपहरण, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात की कोशिश का आरोप, दो गिरफ्तार

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज कुछ लोगों पर एक विवाहित गर्भवती महिला को उसके ससुराल से जबरन ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने की नीयत से जबरन दवा खिलाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अंतरजातीय विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने प्रेम विवाह के बाद अपने पति के साथ कोर्ट मैरिज कर साथ रहना शुरू किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज कुछ लोग उनके घर पहुंचे और महिला को जबरन अपने साथ ले गए।पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही वह गर्भवती होने के बावजूद आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास भी किया।

दो बार दर्ज कराई थी शिकायत

पीड़िता ने इस मामले में 5 जुलाई और 10 जुलाई को बैकुंठपुर सिटी कोतवाली में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

14 दिन बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

करीब 14 दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बैकुंठपुर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़िता के पति का कहना है कि कोर्ट मैरिज के बाद दोनों सामान्य जीवन जी रहे थे, लेकिन सामाजिक विरोध के चलते यह घटना हुई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : रेत विवाद में भाजपा नेता को कार समेत जिंदा जलाया, शिक्षक की भी इलाज के दौरान मौत दोहरी मौत से सनसनी

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के कथित विवाद ने दो लोगों की जान ले…

CG News : आरक्षक की बेटी आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से IC Mart संचालक गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

कोरिया/बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की 17 वर्षीय…

1 of 2