मध्य प्रदेश

गधों को गुलाब जामुन खिलाने से प्रसन्न होते हैं इंद्र देव? अच्छी बारिश के लिए कहीं मेढक-मेढकी की शादी तो कहीं गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन

भोपाल : आषाढ़ का मौसम बीतने को है और सावन आने में अब मात्र 10 से 12 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन बारिश की बात करें तो अभी भी किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ दिख रही है। ऐसा इसलिए भी क्यों कि अन्नदाता अपने खेतों में बुआई कर चुके हैं। हालांकि मौसम विभाग ने ये मानसून की पूरी तरह स​क्रीय होने की पुष्टि कर दी है, लेकिन अभी किसानों को मूसलाधार बारिश का इंतेजार है। वहीं, अब बारिश के लिए किसान और आम जनता कई तरह के टोटके अपनाए जा रहे हैं। लोग अच्छी बारिश के लिए कहीं गधों को गुलाब जामुन खिला रहे हैं तो कहीं मेढक-मेढकी की शादी कराई जा रही है।

इंद्र देव को प्रसन्न करने गधों को खिलाया गुलाब जामुन

मिली जानकारी के अनुसार भटके मानसून को बुलाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनोखा टोटका अपनाया गया है। यहां लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाया है। लोगों का मानना है कि नाराज इंद्रदेव को मनाने के लिए ऐसा किया जाता है। गाधों को गुलाब जामुन खिलाने के साथ-साथ लोग ‘इंद्र देव मान जाओ’… का आह्वान करने प्रार्थना भी कर रहे हैं। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्रदेव को मनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने कराई मेढक-मेढकी की शादी

दूसरी ओर सूरजपुर में बारिश की बेरुखी को देखते हुए किसानों ने आधुनिक संसाधनों से नहीं, बल्कि अपनी पुरानी लोक आस्था का सहारा लिया है। भैयाथान के गोविंदगढ़ से मेंढक की बारात पूरे उत्साह के साथ दर्रीपारा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने डीजे बाजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच मेंढक और मेंढकी का अनोखा विवाह कराया। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनूठी परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। अब हर किसान की निगाह आसमान पर टिकी है, ताकि समय रहते बारिश हो और धान की रोपाई पूरी हो सके।

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

वहीं, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिली है। जिससे प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 24 घंटे में डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम की स्थितिजिले
🌧️ अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावनाडिंडौरी, उमरिया
☔ बारिश की संभावनाभोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
⛅ बादलों के बीच धूप निकलने की संभावनाश्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : जहां 10 लाख बच्चे कुपोषित.. वहां नदी बहाए गए 11 हजार लीटर दूध! आस्था और सरोकार के बीच छिड़ी नई बहस

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा नदी में दूध बहाने की खबर ने आज पूरे देश…

1 of 37