Raipur

CG News : ट्रेन के सामने कूदा युवक, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, गंभीर रूप से हुआ घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

ट्रेन का परिचालन हुआ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी. हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है. घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है.

खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल पंहुचा दिए है, फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है.

What's your reaction?

Related Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

रायपुर :- प्रदेश में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से…

CG News : मकान की नींव खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्के, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

जांजगीर-चांपा : अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही बाना में मकान निर्माण के…

1 of 127