Durg

छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी ही 7 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई देवर ने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया। लेकिन दूसरी बार वारदात होने पर मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर थाना इलाके की है। आरोपी पिता ने मार्च में पहली बार बेटी के साथ रेप किया था। वारदात से डरी-सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पति की इस दरिंदगी के बारे में सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो एएसआई है। बच्ची के पुलिसकर्मी चाचा ने परिवार की बदनामी के डर से मामला दबाने की कोशिश की।

जुलाई में फिर किया घिनौना काम

जिसके बाद पुलिस में शिकायत नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी पिता न इसी महीने जुलाई में उसने दोबारा अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। लेकिन इस बार स्मृति नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता को देखते ही रोने लगती थी मासूम

इस पूरी घटना ने मासूम बच्ची के दिमाग में बहुत गहरा प्रभाव डाला है। जब भी आरोपी पिता बच्ची के सामने आता था, वह बुरी तरह डर जाती थी और अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगती थी।

What's your reaction?

Related Posts

रक्षाबंधन की रात दुर्ग में खूनी खेल, बिरयानी खाने निकले युवक की हत्या; नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुर्ग के…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 23