कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को जनपद पंचायत कोरबा सभा कक्ष में संतोष शर्मा जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन एवं सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालक अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार कोरबा में किया गया कार्यक्रम में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न सामाजिक आर्थिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनसंख्या संतुलन पर सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा की अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस केवल आंकड़ों का विषय नहीं बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता संसाधनों के न्याय संगत उपयोग और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम के भावार्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध हो इसके लिए जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन आवश्यक है। जागरूक नागरिक, सशक्त महिलाएं और शिक्षित युवा ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ रोहित कुमार राजवाड़े ने जनसंख्या वृद्धि से जुड़े विधिक एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के साथ नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने परिवार कल्याण, शिक्षा स्वास्थ्य और लैंगिक समानता को जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्वपूर्ण आधार बताया।
पैरा लीगल वॉलिंटियर रमाकांत दुबे ने उपस्थित जनों को अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के महत्व उद्देश्य तथा बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव एवं दुष्प्रभावों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों रोजगार के अवसर शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं पर पड़ता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संतुलित और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों ने जनसंख्या जागरूकता परिवार नियोजन महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विचार साझा किया कार्यक्रम के अंत में जनसंख्या संतुलन एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर जनपद पंचायत कोरबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम; संसाधनों के संतुलित उपयोग और जन भागीदारी पर दिया गया जोर
Related Posts
बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता
बालकोनगर : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी…
Korba : ऑटो के पहिए के नीचे दबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
कोरबा : जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभाठा स्थित पुराना नवधा चौक के पास…
Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…
Korba : किन्नर और पिता-पुत्र के बीच खूनी झड़प, चाकूबाजी में कई घायल बीच सड़क मचा हड़कंप
कोरबा : कोरबा जिले के दीपका में कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते…
Korba : नीम करौली वाले बाबा के जीवन वृतान्त पर अभिनीत फिल्म हनुमान अंश में बाबा का किरदार निभाने वाले “शोभिनव सत्य” कोरबा प्रवास पर
कोरबा : नीम करौली वाले बाबा के जीवन वृतान्त पर अभिनीत फिल्म हनुमान अंश में बाबा…
पालक, बालक, सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान के शासकीय उच्चतर…
Korba : तलाक होने से दुखी पति ने ससुराल के करीब खाया जहर, बच्चे नहीं होने की वजह से हुआ था तलाक जांच में जुटी पुलिस
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी से…
Korba : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कोरबा : जिले के बेंदलकोना गांव में बाइक से गिरने के बाद मामूली चोट का इलाज कराने…
Korba : जल्द दौड़ेंगी 40 ई-बसें, 20 रूट तय जमनीपाली टर्मिनल का काम 80 प्रतिशत पूरा
कोरबा : शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा…
Korba : मेडिकल कॉलेज में 8 माह की गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
कोरबा : कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला और उसके…



























