मुंबई

Sex Racket Busted : आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नामी बॉलीवुड और बंगाली अभिनेत्री मिलीं संदिग्ध हालत में, मेकअप आर्टिस्ट निकला एजेंट

मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने शहर के नामी होटल में दबिश देकर रैकेट संचालित करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस की टीम ने दो जानीमानी एक्ट्रेस को भी संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। फिलहाल पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि इस रैकेट में कई बड़े लोगों के शामिल होने का खुलासा भी हो सकता है।

देह व्यापार का भांडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने गिरगांव इलाके में आलीशान होटल में दबिश दी थी। यहां पुलिस ने दो युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां मराठी और बंगाली फिल्म की एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। पुलिस ने इस रैकेट को चलाने वाले जिस एजेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, वह असल में कई हस्तियों के लिए काम करने वाला एक मेकअप आर्टिस्ट है। ऐसे में उसने अभिनेत्रियों को भी इस रैकेट में फंसा रखा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पकड़ाई संदिग्ध हालत में

छापेमार कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया था। यहां देह व्यापार संचालित होने की पुरूिट होने के बाद दबिश दी गई। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था और इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी। सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने रेस्क्यू की गई दोनों अभिनेत्रियों की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी है।

बड़े खुलासे होने की संभावना

फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस आर्थिक लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और होटल प्रबंधन की संभावित संलिप्तता की भी कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है, क्योंकि यह हाई प्रोफाइल रैकेट माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

पत्नी की …. इस हरकत से परेशान युवक ने की चार बच्चों की हत्या, फिर खुद भी मौत को लगाया गले, इलाके में फैली सनसनी

मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ…

1 of 3