Raipur

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल में बदलाव की कवायद तेज? सीएम हाउस से मंत्रियों को आया बुलावा, इतने बजे तक सभी को पहुंचने के निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के निर्देश जारी किए गए। मंत्रियों को सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे उनसे मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों को अचानक मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के लिए कहा गया, जिसके बाद बैठक को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि बैठक का एजेंडा और विषयवस्तु आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं, विभागीय कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – अंतिम छोर के गांव तक सुरक्षित और सुलभ परिवहन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित,…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 148