Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में चांदी की जगह थमा दिया गिलट का पायल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

मनेंद्रगढ़ : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवविवाहित महिलाओं को चांदी की पायल की जगह गिलट (नकली धातु) की पायल दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को रतनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें विवाह उपहार के रूप में जो पायल दी गई थी, वह चांदी की नहीं बल्कि गिलट की निकली।

वायरल वीडियो में महिलाएं पायल दिखाते हुए इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि योजना के तहत उन्हें चांदी की पायल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में पता चला कि दी गई पायल नकली धातु की है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला महिला एवं बाल विकास विभाग, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली और सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शासन की महत्वपूर्ण सामाजिक योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही का मामला माना जाएगा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

1 of 3