Gaurela - Pendra - Marwahi

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ गोलू को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है, जबकि सह आरोपी राजकुमार टेकाम उर्फ छोट भाई को दो वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार, जुलाई 2025 में आरोपियों ने पतेराटोला निवासी दिनेश कुमार त्रिपाठी के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया था।

हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद मामले की शिकायत गौरेला थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपियों के अपराध को सिद्ध किया। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों पर विचार करने के बाद द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ गोलू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

वहीं, सह आरोपी राजकुमार टेकाम उर्फ छोट भाई की भूमिका को देखते हुए अदालत ने उसे दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया। न्यायालय ने पीड़ित दिनेश कुमार त्रिपाठी को राहत प्रदान करते हुए 5 हजार रुपये प्रतिकर राशि देने का भी आदेश दिया है।अदालत के फैसले के बाद मामले का लंबा कानूनी अध्याय समाप्त हो गया है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : जिला जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे बाद गिरफ्तार, जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

पेंड्रा : पेंड्रारोड जिला जेल से दुष्कर्म के मामले में बंद एक कैदी के फरार होने…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

1 of 4