Shakti

CG Breaking : जनपद पंचायत में सब इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने की शिकायत

सक्ति : जैजैपुर जनपद पंचायत में एक सब इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत सेंदुरस में कराए गए बोर खनन कार्य के मूल्यांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप और शिकायतों तक पहुंच गया है। मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना दिया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित सब इंजीनियर ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और संबंधित थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, ग्राम पंचायत सेंदुरस की सरपंच एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने भी सब इंजीनियर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सब इंजीनियर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, धमकी दी गई और जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। विवाद बढ़ने के बाद सरपंच संघ भी इस मामले में सक्रिय हो गया है।

संघ ने सब इंजीनियर के खिलाफ कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि यदि विवाद जल्द नहीं सुलझा तो पंचायतों में चल रहे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं, जिससे पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

1 of 4