Uttar Pradesh

नीट – पीजी की एक और छात्रा ने की आत्महत्या फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, सुसाइड नोट में किया …. इस बात का जिक्र

इटावा : उत्तर-प्रदेश के इटावा में एक नीट-पीजी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम सौम्य दीक्षित है। सौम्या डॉक्टर भी थी। डॉ. सौम्या दीक्षित ने कानपुर के रामा देवी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था और वह NEET PG की तैयारी कर रही थीं। उसने अपनी मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था जबकि अपने लैपटॉप में दो वीडियों होने की बात भी कही थी। फ़िलहाल पुलिस ने शव के साथ ही लेपटॉप, सुसाइड नॉट और उसके फ़ोन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सौम्या के परिजनों के अलावा इसके करीबियों से इस बारें में पूछताछ कर रही है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सौम्या ने अपनी मौत से पहले अपने परिवार के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस नोट में उसने लिखा है, “मैं अब डिप्रेशन और एंजाइटी नहीं झेल सकती। मैं सभी से माफी मांगती हूं। आप सभी का हर चीज के लिए शुक्रिया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौम्या ने दो हफ्ते पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया था। MBBS के बाद वह NEET-PG की तैयारी कर रही थी। मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है।

पेपर लीक का छात्र-छात्राओं पर गहरा असर

गौरतलब है कि, इस आत्महत्या को लोग सीधे तौर पर नीट-यूजी पेपर लीक से जोड़ रहे हैं। पेपर आउट होने के बाद से देशभर में काफी हंगामा मचा हुआ है। सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन और प्रदर्शन भी रहें है, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी काफी दबाव महसूस कर रहें है। हालाँकि सौम्या के मौत के बारें में पुलिस की जाँच के बाद ही कारणों का पता लग सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

1 of 29