Bilashpur

CG Crime : हेल्थ टिप्स के बहाने व्यापारी से ढाई लाख की ठगी, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर : शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवकों ने हेल्थ टिप्स देने और बातचीत में उलझाकर व्यापारी का ध्यान भटकाया तथा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नवागढ़ निवासी व्यापारी जनक प्रसाद साहू व्यापारिक खरीददारी के लिए नकद राशि लेकर व्यापार विहार पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनसे मिले और स्वास्थ्य संबंधी बातें करते हुए बातचीत में उलझा लिया। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से व्यापारी का ध्यान भटकाया और नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बाइक सवार दो युवक संदिग्ध रूप से वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43