Bilashpur

CG Crime : पति को बचाने हमलावर से भिड़ गई पत्नी, युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी मुंह पर लगा मास्क खींचा …

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बाजार चौक में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के दौरान उसकी पत्नी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए हमलावर का सामना किया। पत्नी की बहादुरी से न केवल हमलावर की पहचान उजागर हुई, बल्कि पुलिस को जांच में भी अहम सुराग मिल गया। जानकारी के अनुसार, तिफरा बाजार चौक के पास एक युवक पर नकाबपोश बदमाश ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

पति की जान बचाने हमलावर से भिड़ी पत्नी

घटना के दौरान युवक की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। पति पर हमला होते देख उसने बिना डरे हमलावर का विरोध किया और उससे भिड़ गई। इसी दौरान महिला ने हमलावर का नकाब खींच लिया, जिससे उसकी पहचान सामने आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नकाब हटने पर आरोपी की पहचान भोलू साहू के रूप में हुई। हालांकि पहचान उजागर होते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोग घायल युवक की पत्नी की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला ने साहस दिखाते हुए न केवल अपने पति को बचाने की कोशिश की, बल्कि हमलावर की पहचान उजागर कर पुलिस की जांच को भी आसान बना दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस…

1 of 33