मौसम

CG Weather Update : नौतपा के बीच मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर : पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। अगले तीन दिनों में यहां गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी, जिसके चलते कई इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

तापमान में हल्की गिरावट दर्ज

बात करें तापमान की तो यहां उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 3 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला शहर राजनांदगांव है, यहां बीते दिन 46 डिग्री तापमान दर्ज की गई है और दुर्ग में 44.5, रायपुर में 42.8 डिग्री तापमान रहा है। इसके अलावा कवर्धा में 42.3, बिलासपुर में 42 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। जगदलपुर में 38.6, अंबिकापुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

1 of 4