देश - विदेश

अपने चेंबर में पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला डिस्ट्रिक्ट जज, बाहर तक आ रही थी आवाज, कलर्क ने किया करतूतों का खुलासा

नई दिल्ली : आधुनिकता के इस दौर में लोग मर्यादा तोड़ने में बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहे हैं। आम जनता ही नहीं बल्कि नियमों और मर्यादाओं को उनके रखवाले ही तार-तार करने में लगे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन करने का ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां महिला जिला जज को पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इतना ही नहीं मामले में जब महिला जज से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया, लेकिन जांच में पूरी करतूत निकलकर सामने आ गई।

पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाते पकड़ाई महिला जज

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला अमेरिका में एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट जज का है, जहां की डिस्ट्रिक्ट जज का पिछले दो साल से एक पुलिस अधिकारी के साथ अवैध संबंध था। हद तब हो गई जब जज साहब ने अपनी हसरतें पूरी करने के लिए अदालत के भीतर अपने चैंबर को ही अय्याशी का अड्डा बना डाला।

कलर्क ने खोलकर रख दी पोल

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कलर्क ने हिम्मत जुटाकर चीफ जज के पास जाकर एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जज ड्यूटी के बीच चैंबर में अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसके बाद 7 जजों की एक हाई-लेवल कमिटी ने मामले की जांच की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब जज और पुलिस अधिकारी चैंबर के भीतर शारीरिक संबंध बना रहे होते थे, तब वहां कोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को सब कुछ साफ-साफ सुनाई देता था। ऐसे में अदालत के कर्मचारियों के लिए वहां काम करना बेहद असहज बन गया था।

महिला जज पर लगा प्रतिबंध

वहीं जब जज से इस बारे में पूछा गया, तो शुरुआत में उन्होंने इन आरोपों को बकवास बताया था। लेकिन जांच कमेटी को पुख्ता सबूत मिल गए, जिसके बाद उन्होंने सब कबूल लिया। अब पैनल ने जज को दोषी पाते हुए उन पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। आरोपी जज को भविष्य में कभी भी फेडरल कोर्ट का चीफ जज बनने या किसी भी न्यायिक समितियों में शामिल होने पर हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं जज को यह आदेश भी दिया गया है कि वे इस घिनौने माहौल से प्रभावित हुए अपने 6 क्लर्कों को व्यक्तिगत रूप से औपचारिक माफीनामा लिखकर भेजें।

What's your reaction?

Related Posts

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Breaking : वेनेजुएला में महाविनाश ! 40 सेकंड के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

कराकास/टोक्यो : दुनिया को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण अमेरिकी…

1 of 6