Bilashpur

CG News : रिश्वतखोर हेड कांस्टेबल सस्पेंड, मारपीट के आरोपियों को छोड़ने मांगे थे 10 हजार रुपए, वीडियों वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में रिश्वत मांगने का एक मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सरकंडा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल द्वारा मारपीट के आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य पर मारपीट के मामले में पकड़े गए 3 आरोपियों को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो केे अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लिया है।

वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहा है कि तीन-तीन आदमी को 5 हजार रुपए में थोड़ी न छोड़ूंगा। तीनों के लिए 10 हजार रुपए करवा दो। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सरकंडा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल शोभित कैवर्त्य को मारपीट से जुड़े एक केस की जांच सौंपी गई थी। आरोप है कि उसने आरोपियों को थाने में बैठाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी दी और बदले में पैसों की मांग की।

नियमों के अनुसार मारपीट जैसे जमानती मामलों में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ा जा सकता है।  बावजूद इसके आरोपियों पर दबाव बनाकर उनसे रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। यह भी चर्चा है कि हेड कांस्टेबल ने 10 हजार रुपए ले भी लिए थे। मामले के सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 32