Bilashpur

CG Crime : लिव-इन रिलेशनशिप में विवाद बना खूनी झगड़ा युवती ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर किया हमला, हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल

बिलासपुर : शहर के सकरी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामला थाने तक पहुंच गया, जहां देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुदूदंड निवासी सुरेंद्र पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार से अलग होकर सकरी स्थित अटल आवास में एक युवती के साथ रह रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वर्ष 2024 से वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों की एक सात महीने की बेटी भी हुई।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में युवती ने युवक पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सकरी थाना लेकर गई।

थाने में घंटों चलता रहा हंगामा

सकरी थाना पहुंचने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन देर रात तक वहां बहस और हंगामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने थाना परिसर में भी युवक के साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया शुरू कराई। बाद में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता कराया गया, जिसमें दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का फैसला किया।

समझौते में बेटी का भी जिक्र

समझौते में यह उल्लेख किया गया कि दोनों वर्ष 2024 से साथ रह रहे थे और उनकी सात महीने की बेटी है। दस्तावेज के अनुसार बच्ची अब अपनी मां के पास रहेगी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने इस समझौते पर सहमति जताई।

वायरल वीडियो की जांच करेगी पुलिस

घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवती युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद लोग बीच-बचाव करते भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर युवती के शराब सेवन को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस बोली- समझौते के बाद नहीं हुई कार्रवाई

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता हो गया, जिसके कारण फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Crime : होटल में ले जाकर छात्रा से बलात्कार, प्रिंसिपल की शिकायत पर भी नहीं हुआ एक्शन, अब दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस…

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 34