Gaurela - Pendra - Marwahi

CG : मछली खाने के बाद बेटी की हो गयी मौत, पति-पत्नी और बेटे समेत पड़ोसी की हालत गंभीर, BMO ने कहा…

जीपीएम : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 4 लोगों की तबियत बिगड़ गयी। समय पर उपचार नही मिल पाने के कारण जहां 25 वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। वहीं परिवार के तीन अन्य सदस्य सहित पड़ोस के एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने नदी से मछली मारकर घर में बनाया था। जिसके सेवन के बाद सभी की तबियत बिगड़ गयी।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम मरवाही ब्लॉक के सेमरदर्री ग्राम पंचायत का है। बताया जा रहा है कि गुलाब सिंह का परिवार निवास करता है। बारिश के मौसम में गुलाब सिंह का परिवार नदी से मछली पकड़कर घर लाये थे। जिसे गुलाब सिंह की पत्नी ने घर में बनाने के बाद पड़ोस में रहने वाले अजीत सिंह को भी मछली चावल खाने के लिए बुलाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगड़ गयी।

मछली-चावल का सेवन करने वालों में गुलाब सिंह, उनकी पत्नी कुसुम, बेटा अनिल और बेटी जगेश्वरी के साथ ही पड़ोसी अजीत सिंह को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि समय पर उपचार नही मिल पाने के कारण बेटी जगेश्वरी की हालत गंभीर होने से उसकी मौत हो गयी, जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया। मितानिन के माध्यम से प्रभावित परिवार को लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट प्रदान किया।

मरवाही बीएमओ ने बताया कि परिवार अस्पताल पहुंचने में असमर्थ था। इसलिए मेडिकल टीम ने घर पर ही जाकर उपचार करना शुरू किया। एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गुलाब सिंह, कुसुम, अनिल और पड़ोसी अजीत सिंह का इलाज किया जा रहा है। जिसके बाद अब सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मगृ कायम कर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

CG Breaking : पंचायत सचिव किशन राठौर निलंबित, स्कूल निर्माण में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप सही पाए गए

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…

1 of 4