समाचार

School Holiday : स्कूली बच्चों की हो गई मौज! अब 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन तो दिन रात में भी अब उमस से लोग परेशान हो गए हैं। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। हालत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

30 जून तक गर्मी छुट्टी का ऐलान

हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के बीच 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के मद्देनजर लिया। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

हरियाणा में 2024 में भी मई के अंत में भीषण गर्मी पड़ी थी और प्रदेश सरकार ने उस समय 28 मई से 30 जून तक सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी। हरियाणा में अधिकतर स्कूल आमतौर पर एक जून से 30 जून के बीच गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद रहते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन! इतने मरीजों में RF.5 वैरिएंट की पुष्टि, जानिए कितना खतरनाक है ये?

अमरावती : आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा है कि राज्य…

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा से निष्कासित, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर ऐसा क्या कह दिया

डेस्क : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने पर किन्नर अखाड़ा ने…

छत्तीसगढ़ के लाखों पेंधनधारकों को बड़ी राहत अब नहीं लेनी पड़ेगी सरकार से इजाजत, ख़त्म हुई अनुमति की अनिवार्यता

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर से जुड़े पेंशनर्स और उनके परिवारों…

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 5