मध्य प्रदेश

दिल दहला देने वाला हादसा : कार में लॉक हुई 4 साल की मासूम की मौत

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कार के अंदर लॉक हो जाने से 4 साल की मासूम बच्ची बेबी हजारा की दम घुटने से मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके हाथ कार की चाबी लग गई।

खेल-खेल में कार के अंदर पहुंची बच्ची

जानकारी के मुताबिक बच्ची ने खेलते-खेलते घर में खड़ी कार का दरवाजा खोल लिया और अंदर जाकर बैठ गई। इसी दौरान कार का ऑटोमेटिक लॉक लग गया और वह अंदर ही फंस गई। कार की खिड़कियां और ग्लास पूरी तरह बंद होने के कारण बच्ची बाहर नहीं निकल सकी।

दो घंटे बाद पिछली सीट पर मिली बेसुध

परिजनों ने जब काफी देर तक बच्ची को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्ची बेबी हाजरा दादा साबिर हुसैन की कार की पिछली सीट पर बेसुध हालत में मिली। उस समय तक बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।

तेज गर्मी बनी हादसे की बड़ी वजह

घटना वाले दिन भीषण गर्मी पड़ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बंद कार के अंदर ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक गर्मी की वजह से बच्ची का दम घुट गया। अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सबक

यह हादसा बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सबक देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कार की चाबी हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखनी चाहिए और खड़ी गाड़ियों को लॉक करके रखना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

पिता के साथ जेल गया चार साल का मासूम, मां की मौत के बाद कोर्ट में भावुक दृश्य, जज ने बार-बार पूछा ….

उज्जैन : नागझिरी थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए…

Breaking : पहले लगाया दर्दभरा स्टेटस, फिर पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

बालाघाट : जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

1 of 31