Janjgir - Champa

CG News : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, अवैध खनन पर शिकंजा कसने ‘Illegal Mining Task Force’ का गठन, देखें आदेश

जांजगीर-चांपा : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी नवागढ़ के पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक सियाराम यादव का तबादला थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह कर दिया गया है। इधर जिले में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने “Illegal Mining Task Force” का गठन किया है। इस विशेष टास्क फोर्स की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को दी गई है। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर में रहेगा और इसमें कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल किए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

1 of 15