Rajnandgaon

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है। लेकिन मौजूदा वक्त में सूबे की राजनीति में बयानबाजी का स्तर अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जीं हां राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव से कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने जनता के सामने कह दिया कि अगर एक महीने में सड़क नही बना, तो मेरे नाम पर कुत्ता पाल लेना। नेतीजी के इस बयान को सुनन के बाद ग्रामीण भी कुछ पल के लिए सोच में पड़ गए कि सड़क मांगने आए थे या कोई नया ‘पालतू पशु योजना‘ लॉन्च हो गई है !

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला राजनांदगांव के कोपेडीह से बोदेला गांव तक की सड़क का है, जो वर्षों से राजनेताओं के भाषणों में तो बन चुकी है। लेकिन जमीन पर अब भी गड्ढों के बीच अपनी किस्मत तलाश रही है। ग्रामीणों के तीखे विरोध को देखकर विधायक दलेश्वर साहू ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि यदि एक महीने के भीतर गांव की सड़क नहीं बनती है तो “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना।” विधायक के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए।

वहीं अब यह बयान राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। विपक्षी दल भी इसे लेकर कांग्रेस विधायक पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि डोंगरगांव मुख्य मार्ग और क्षेत्र की सड़कों को लेकर विधायक दलेश्वर साहू की भूमिका पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विधायक ने जिस सड़क परियोजना को अपना “ड्रीम प्रोजेक्ट” बताया था, वह करीब चार साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर जनता की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ विधायकजी के इस बयान के बाद अब जनता समझ नहीं पा रही कि इसे आश्वासन माना जाए, चेतावनी माना जाए या फिर चुनावी वादों का नया “एनिमल एडिशन” ! ग्रामीण सड़क मांग रहे थे, लेकिन बदले में उन्हें ऐसा डायलॉग मिल गया, जो सीधे सोशल मीडिया की हेडलाइन बन गया। गांव वालों ने शायद पहली बार देखा होगा कि विकास कार्यों की गारंटी अब टेंडर या बजट से नहीं, बल्कि “कुत्ता पालने” की शर्तों पर दी जा रही है। फिलहाल सड़क बने या न बने, लेकिन विधायक जी का बयान जरूर वायरल रोड पर फुल स्पीड से दौड़ रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : पद्मश्री फूलबासन बाई के किडनैपिंग की पूरी कहानी, फोटो लेने के बहाने में गाड़ी में बैठाया, धमकी देती रही युवती …

राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता एवं मां बमलेश्वरी…

1 of 5