Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG News : शादी के दो दिन बाद प्रेमी पहुंचा दुल्हन के ससुराल, हाई वोल्टेज ड्रामा से टूटी शादी की कगार पर पहुंची रिश्ते की डोर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में एक शादी उस समय विवादों में घिर गई जब विवाह के दो दिन बाद दुल्हन का कथित प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। युवक ने युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए उसे अपने साथ ले जाने की बात कही। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में एक युवती की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी।

परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक एक युवक दुल्हन के ससुराल पहुंच गया। युवक ने अपना नाम मयूर अग्रवाल बताया और दावा किया कि वह पिछले तीन साल से युवती के साथ रिलेशनशिप में है। मयूर ने परिवार वालों के सामने कहा कि वह युवती से बेहद प्यार करता है और उसके बिना नहीं रह सकता। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी गई। युवक की बात सुनकर दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बन गया।

मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा-दुल्हन तथा प्रेमी को थाने ले गई। वहां देर रात तक समझाइश और पूछताछ का दौर चलता रहा। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे तक थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन किसी निष्कर्ष पर बात नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेमी मयूर अग्रवाल को रातभर लॉकअप में रखा।

वहीं दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम से दूल्हा और उसका परिवार काफी नाराज हो गया। दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दुल्हन को वापस उसके मायके भेज दिया गया। शादी के महज दो दिन बाद ही रिश्ते में आई इस दरार ने दोनों परिवारों को सदमे में डाल दिया है। इलाके में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

दोनों परिवारों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। यदि कोई शिकायत दर्ज होती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG Police Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिये किसे कहां मिला प्रभार, पूरी सूची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 4