नई दिल्ली

Double Murder Case : मालिकन ने डांट लगाई तो नौकर ने कर दी मां – बेटे की हत्या, डबल मर्डर केस मे बड़ा खुलाशा

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के दक्षिण पूर्वी इलाके लाजपत नगर में डबल मर्डर का मामला सामने आने से लोग सकते में हैं। जानकारी के अनुसार देर शाम घर के नौकर ने मां और बेटे की एक साथ हत्या कर दी गई। वारदात को रात के वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति कुलदीप घर से बाहर था।

महिला के पति कुलदीप जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा बंद है और सीढ़ियों पर खून टपका हुआ है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़े जाने के बाद महिला का पति और पुलिस की टीम घर के अंदर घुसी, तो महिला का शव बेडरूम में मिला है, जबकि उनके बेटे का शव वॉशरूम से बरामद किया गया है. महिला का नाम रुचिका (42) है, जबकि बेटे का नाम कृष (14) बताया गया है।

घर में काम करने वाले नौकर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में नौकर ने बताया कि मालकिन ने डांटा था, इसलिए डबल मर्डर को अंजाम दिया है। नौकर मुकेश बिहार का रहने वाला है। वह फैमिली के लिए ड्राइवर का काम करता था और कपड़े की दुकान पर हेल्पर के रूप में सेवा देता था।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34