ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : भूस्खलन के चलते केदारनाथ की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, यमुनोत्री में फंसे 40 यात्रियों को SDRF ने निकला

Landslide in Uttarakhand : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग के पास मुनकटिया में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसके चलते गुरुवार को केदारनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया। मलबे और पत्थरों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में फंस गए थे, लेकिन एसडीआरएफ ने करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग पहुंचाया। सुरक्षा के लिए यात्रा फिलहाल बंद है।

उधर, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चौथे दिन भी सिलाई बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। पैदल रास्ता तो खुला है, लेकिन खतरा बरकरार है। बुधवार को स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी के बीच फंसे 254 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर बड़कोट भेजा गया। सिलाई बैंड और ओजरी में सड़क का 20-25 मीटर हिस्सा बह गया था। सात लोग लापता हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए एनडीआरएफ स्निफर डॉग्स की मदद ले रही है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी बचाव कार्य में जुटे हैं। खाद्य विभाग ने यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम किया। सिलाई बैंड में मलबे और कीचड़ के कारण वाहनों की आवाजाही रुकी है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रशासन सड़क खोलने में लगा है, जल्द ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने की कोशिश की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ NGO घोटाला CBI ने तेज की जांच, पूर्व मंत्री और 7 IAS अधिकारी जांच के दायरे में

रायपुर : छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा NGO घोटाला अब गंभीर रूप ले चुका…

1 of 27