बिहार

“अल्लाह का आशीर्वाद” लेकर नीतीश के बेटे ने संभाला कामकाज …. जमकर वायरल हो रहा बिहार के नए हेल्थ मिनिस्टर का Video, आप भी देखें

पटना : बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो चुका हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे जो अबतक सियासत से पूरी तरफ दूर थे, उन्हें सीएम सम्राट चौधरी ने न सिर्फ अपने कैबिनेट में शामिल किया बल्कि उन्हें स्वास्थ्य जैसा भारी-भरकम मंत्रालय भी सौंप दिया हैं। निशांत कुमार ने चुनाव नहीं लड़ा है, बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया हैं। इस वजह से वह पहले ही निशाने पर है, लेकिन निशांत के ताजा वीडियो को लेकर अब भाजपा भी अपनी आपत्ति जाहिर कर सकती हैं।

क्या है निशांत के वायरल वीडियो में?

दरअसल कल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज ज्यादातर मंत्रियों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। निशांत कुमार भी मंत्रालय पहुंचे और फिर उसके बाद वह सीधे हाईकोर्ट के मजार पहुंचे। यहाँ से बाहर आने पर जब मीडिया ने उनसे बात की तो निशांत कुमार ने कहा कि, वह अल्लाह का आशीर्वाद लेने आये थे। निशांत ने आगे बताया कि, सरकार की पुरानी स्वास्थ्य योजनाएं चालू रहेंगी जबकि नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार, 32 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

गौरतलब है कि, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 32 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं, जिन्हें राज्य की शासन व्यवस्था की धुरी माना जाता है। मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से पहली बार मंत्री बने मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है। विभागों के बंटवारे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त तथा वाणिज्य-कर विभाग मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची के अनुसार, श्रवण कुमार को फिर से ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण और राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है। नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Railway Station : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी – भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर देखे वायरल वीडियो

बख्तियारपुर : बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने…

Breaking : प्रदेश की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे नए आवेदन का विंडो हुआ क्लोज, क्या बंद हो जाएगी योजना?

पटना : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और विधानसभा चुनावों में गेमचेंजर मानी जा रही…

1 of 6