समाचार

सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, बंगाल चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, जानिए अब क्या है दाम

नई दिल्ली : इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में ये दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की बंपर जीत हुई है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके और केरलम में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत अपने नाम किया है। वहीं, चुनावी परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

आज पेट्रोल-डीजल का रेट

आज जारी रेट के अनुसार भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन गुजरात-राजस्थान के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है। बात करें गुलाबी नगरी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹104.72 प्रति लीटर है। कल के मुकाबले इसमें 22 पैसे की कमी आई है, कल जयपुर में पेट्रोल ₹104.94 प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पिछले 10 दिनों के रुझान को देखें तो जयपुर में पेट्रोल के दाम ₹104.41 से ₹105.40 के बीच रहे हैं। वहीं, डीजल की बात करें तो जयपुर में आज यह ₹90.21 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। कल की तुलना में डीजल के भाव में 20 पैसे की गिरावट आई है। पिछले 10 दिनों के दौरान जयपुर में डीजल की कीमतें ₹89.93 और ₹90.82 के दायरे में रही हैं।

जबकि राजस्थान के अलग-अलग जिलों में स्थानीय टैक्स (VAT) और परिवहन लागत के कारण कीमतों में भिन्नता देखी गई है। प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल कोटा में ₹104.27 और अजमेर में ₹104.36 प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की कीमतें प्रदेश में सर्वाधिक ₹106.22 प्रति लीटर है। नागौर में आज पेट्रोल के दामों में 94 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जबकि प्रतापगढ़ में कीमतों में 67 पैसे की वृद्धि हुई है। पेट्रोल की तरह डीजल भी कोटा (₹89.79) और अजमेर (₹89.88) में सबसे सस्ता मिल रहा है। सवाई माधोपुर में डीजल की कीमत सबसे अधिक ₹91.74 प्रति लीटर दर्ज की गई है।

भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

City Petrol Diesel Price TodayPetrol ₹/LDiesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today94.7287.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today104.2192.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today103.9490.76
Chennai Petrol Diesel Price Today100.7592.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today94.4990.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today102.9289.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today107.4695.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today104.7290.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today94.6987.80
Pune Petrol Diesel Price Today104.0490.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today94.3082.45
Indore Petrol Diesel Price Today106.4891.88
Patna Petrol Diesel Price Today105.5893.80
Surat Petrol Diesel Price Today95.0089.00
Nashik Petrol Diesel Price Today95.5089.50

What's your reaction?

Related Posts

CG : छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर भ्रम! हाईकोर्ट में 50% पर भर्ती, अन्य विभागों में 58%; अवमानना याचिका दायर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 58 प्रतिशत आरक्षण जारी रखने के राज्य सरकार के फैसले के…

1 of 3