मध्य प्रदेश

मां से मिलाने का झांसा देकर नवविवाहिता से गैंगरेप, दरिंदगी के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका

गुना:- जिले के बमोरी थानाक्षेत्र में नवविवाहिता महिला को मां से मिलाने का झांसा देकर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ी, तो युवक उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के बाहर लावारिस छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे गंभीर हालत में बमोरी थाना लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने एफआईआर की बजाए जांच की बात कहकर लौटा दिया। इधर, पीड़िता ने घर लौटकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के पास ले जाने के बहाने किया अपहरण

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मायके में ही रह रही थी। 25 अप्रैल को उसकी मां समीप के गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर पर पीड़िता अकेली थी। इसी दौरान समाज का ही युवक रामू दोपहर करीब तीन बजे महिला के घर पहुंचा। साथ ही झूठ बोलकर कि उसकी मां ने बुलाया है, इसी झांसे में आकर महिला उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। रास्ते में महिला ने रास्ता बदलने पर सवाल भी किया, लेकिन युवक उसे डराकर जंगल की ओर ले गया।

मेडिकल कॉलेज के बाहर लावारिस छोड़ा

यहां पहले से ही रामू के दो दोस्त विजय मीना और अभिषेक शिकारी मौजूद थे। इन तीनों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो तीनों युवक उसे शिवपुरी ले गए, जहां महिला को मेडिकल कालेज के बाहर फेंककर भाग गए। इधर, स्वजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। स्वजनों ने शुरुआत में संदेही रामू से पूछताछ की, तो वह साफ मुकर गया।

पुलिस की संवेदनहीनता और आत्मघाती कदम

बाद में रामू ने अपने एक रिश्तेदार को पूरी सच्चाई बता दी, जिसके माध्यम से स्वजनों को पता चला कि उनकी बेटी शिवपुरी अस्पताल में है, जहां से स्वजन उसे वापस घर लाए और 26 अप्रैल को फरियाद लेकर बमोरी थाने पहुंचे। स्वजनों के मुताबिक थाने में पुलिस ने जांच की बात कहकर भगा दिया। इससे आहत पीड़ित महिला ने घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 28