Korba

CG: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

कोरबा:- आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शहर के नकटीखार बायपास मार्ग के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दीह। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Oplus_0
Oplus_0

जानकारी के मुताबिक बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्कूटी में सवार होकर दंपति घर से रवाना हुए थे, इसी दौरान कचांदी नाला के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने उनकी दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Oplus_0
Oplus_0
Oplus_0

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20