Korba

CG: कोरबा फैक्ट्री में ब्लास्ट, उबलता केमिकल फैला, मचा हड़कंप

कोरबा:- कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक हड़कंप मच गया, जब एक कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर टैंक फट गया। टैंक से गरम केमिकल लावा की तरह बहने लगा और वहां मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भागे।गनीमत ये रही कि इस बार बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए। लेकिन हादसे ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।

बताया जा रहा है कि ये फैक्ट्री बिना किसी पहचान बोर्ड और नियम-कायदों के चलाई जा रही थी। अंदर टैंकर से लाया गया लिक्विड स्टोर कर कार्बन बनाया जाता है।घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दो टैंकर पानी और फोम डालकर हालात को कंट्रोल किया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिना नियमों के ये फैक्ट्री चल कैसे रही थी?

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई मौके पर ही मौत खाट पर चादर ओढ़ाकर हुआ फरार

कोरबा : वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति…

Korba : ASI के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, वारदात के 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कोरबा : कोरबा जिले में कानून व्यवस्था पर शातिर बदमाश ग्रहण लगा रहे है। शहर के…

1 of 23