Durg

CG: पत्नी ने इस बात पर की पति की हत्या; सिलबट्टे से वार कर दी ऐसी मौत… कांप गई रूह

दुर्ग:- छावनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला दुर्गापारा कैंप-2 पावर हाउस इलाके का है, जहां मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन लाल साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। बीती दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी हीरामन साहू से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। देर शाम जब डोमन लाल शराब के नशे में घर लौटा, तो दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रात करीब साढ़े 9 बजे गुस्से में आकर पत्नी ने सिलबट्टे से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक ने घटना से पहले अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की थी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ…

1 of 18