Raipur

CG: जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।

रोशनी और वेंटिलेशन की कमी से बिगड़ी हालत

लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर फंसी ऋचा शर्मा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी।

मोबाइल के जरिए मांगी मदद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी फोन कर करेंसी टावर में बिजली और पावर बैकअप की स्थिति की जानकारी ली।

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गईं

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि बाहर आने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंतित कर दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 63