भोपाल : एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच राजधानी भोपाल में प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। जिससे शादी वाले घरों को बड़ी राहत मिली है। अब जिन घरों में शादी है उन्हें गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें दो कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। जिससे बड़े आयोजनों में खाना बनाने की चिंता कम हो जाएगी।
सिलेंडर के लिए कितने रुपए देने होंगे?
हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। हर सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को 2200 रुपये का डिपॉजिट देना होगा। 2 कमर्शियल सिलेंडर लेने पर कुल ₹4400 जमा कराने होंगे, जो बाद में वापस मिल जाएंगे। वहीं डिपॉजिट से अलग गैस भरवाने के लिए प्रति सिलेंडर ₹1850 रुपए देना होंगे। ये सिलेंडर 2-3 दिन के भीतर एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य होगा।





















