Sarangarh - Bhilaigarh

CG Viral Video : शादी समारोह में बवाल दूल्हे की गाड़ी रोक नकली बंदूक से धमकाने का वीडियो वायरल देखे पूरा वीडियो

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के नवापारा गांव का बताया जा रहा है, जहां दूल्हे की गाड़ी को रोककर कुछ युवकों ने कथित तौर पर नकली बंदूक से धमकाने की कोशिश की। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक दूल्हे की गाड़ी को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनमें से एक युवक बंदूक जैसी वस्तु लेकर धमकाता नजर आ रहा है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और शादी समारोह में मौजूद लोग घबरा जाते हैं। मामले को लेकर जब पुलिस से जानकारी ली गई, तो पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक असली नहीं, बल्कि नकली है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक तरह की शरारत या दिखावा प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बावजूद इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि भले ही बंदूक नकली हो, लेकिन इस तरह सार्वजनिक स्थान पर किसी को धमकाना गंभीर मामला है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। खासकर शादी जैसे कार्यक्रम में इस तरह की हरकत से लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, दोनों की दबकर चली गयी जान

बिलाईगढ़ 14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हृदयविदारक…

CG Crime : सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, तीन लोगों की मौत, ट्रिपल मर्डर से थर्राया इलाका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां…