Sarangarh - Bhilaigarh

CG Crime : सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला, तीन लोगों की मौत, ट्रिपल मर्डर से थर्राया इलाका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

डोंगरीपाली थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने अपने घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी भाग पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल में रहने वाले कुंवर राय का परिवार अपने घर में चैन की नींद सो रहा था, तभी उनके घर के बाजू में रहने वाला आरोपी तुलसी सारथी (26) मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास उनके घर में घुस आया और सभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और ASP निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धाराशिव बीट के कक्ष…

CG News : अफसर की दबंगई कृषि विभाग कार्यालय में बवाल पत्रकार से मारपीट का आरोप, CCTV में कैद पूरी घटना

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कृषि विभाग कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति…

CG News : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, दोनों की दबकर चली गयी जान

बिलाईगढ़ 14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हृदयविदारक…

1 of 2