Mahasamund

CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, टीआई समेत कई घायल … जानें क्या है पूरा मामला

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कानून के रखवालों पर हमला का कर दिया गया, मामला कुछ ऐसा है कि पुलिस की टीम आबकारी एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने गयी थी। तभी आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी की है।

ईंट, पत्थर, लाठी-डंडे व रॉड से हमला

पुलिस के मुताबिक पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी का मामला है जब पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने सुबह सात बजे पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाने लगे तभी आरोपी के परिजनों ने सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी और टीम पर हमला बोल दिया जिससे टीम के सदस्यों को गंभीर चोटें आई है, घायलों में महिला आरक्षक भी हैं।

10 आरोपी गिरफ्तार

मामले में 10 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए पटेवा थाना में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विजय मार्कंडेय, विनोद मार्कंडेय, छगन, लीला, ज्योति, विमला, खुशबू, ढेला बाई, संतोष कुमार टंडन और हेमा मार्कंडेय शामिल हैं। वहीं लक्की, गुलशन और गजेंद्र मार्कंडेय अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी का है। आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस टीम जब वाहन में बैठाने लगी, तक आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंण्डा व रॉड से हमला बोल दिया। उक्त घटना आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

1 of 7