Balodabajar - Bhatapara

CG Crime : मारपीट कर गांव में दहश्त फैलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कटगी गांव में बीते दिनों हुए बवाल, दहशतगर्दी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी और युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाइत को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। भागवत थवाइत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आज कटगी गांव में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। वहीं, घटना के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस ने गंभीर आपराधिक प्रकरण में संलिप्तता को देखते हुए पत्र जारी कर भागवत थवाइत को कसडोल ब्लॉक युवा कांग्रेस के पद से हटा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ, जब कटगी गांव में भागवत थवाइत और उसके पिता संतोष थवाइत को उनके ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचते हुए गांव की महिला कमांडो टीम ने पकड़ा था। महिला कमांडो द्वारा मना करने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत कसडोल थाने में की गई, लेकिन आरोप है कि, पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। आक्रोशित ग्रामीणों ने जनदर्शन में भी शिकायत की, फिर भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। इसी बीच, लगातार शिकायतों से नाराज भागवत थवाइत ने देर शाम अपने साथियों के साथ कटगी गांव में रैली निकालकर गाली-गलौज और धमकी देते हुए दहशत का माहौल बना दिया। इस दौरान एक ग्रामीण की जमकर पिटाई भी कर दी गई।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग ढाबे पहुंच गए, जहां उन्होंने आरोपी पिता संतोष थवाइत की पिटाई कर दी, जबकि भागवत अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर कसडोल पुलिस और एडिशनल एसपी पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीण देर रात करीब 3 बजे तक कसडोल थाने में डटे रहे। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाइत, उसके पिता संतोष थवाइत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG ACB Breaking : घूस लेते SDO गिरफ्तार, मांगी थी 1 लाख रुपये की रिश्वत, आफिस में ही रंगे हाथों पकड़ाये…

बलौदाबाजार : एसीबी ने एक और घूसखोर अफसर को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह…

CG News : स्कूल फेयरवेल पार्टी बना स्टंट शो, कार के विंडो पर लटके छात्र-छात्राएं, हरियाणवी गाने पर बनायी रील

बलौदाबाजार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़े दो वीडियो इन दिनों…

1 of 4