Gaurela - Pendra - Marwahi

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा मॉर्निंग वॉक पर निकले दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे उस वक्त हुई जब गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें रौंद दिया।

महिलाओं को रौंदने के बाद पिकअप खड़ी एक बस से जा टकराई। वही हादसे के बाद ड्राइवर चालक लल्लू मौके से भगा निकला। ​घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है और मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

1 of 3